राधा गोविंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज गढ़ रोड मेरठ में अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के दिशानिर्देश अनुसार आज एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राधा गोविंद ग्रुप के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक अग्रवाल एवं डॉक्टर केशव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से 100 से भी ज्यादा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का पौधारोपण किया। इस अवसर पर डॉक्टर अशोक अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन और जलवायु परिवर्तन से लड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है यह हवा को शुद्ध कर भरपूर आक्सीजन प्रदान करता है एवं हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड को रोकता है।तापमान कम करता है और जल संकट जैसी समस्याओं को रोकता है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर भानु अवस्थी, डॉ सुशील शर्मा डॉक्टर हबीब, प्रशासनिक अधिकारी डॉ अमित शर्मा, संजीव गोयल,पुनीत त्यागी, दीपक राठी,अजब सिंह आदि उपस्थित रहे।









