31 वर्षीय अविवाहित महिला की 4.9 किलो की जटिल बच्चेदानी की रसौली सफलतापूर्वक निकाली, बच्चेदानी बचाई

मेरठ। राधा गोविंद मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में 31 वर्षीय अविवाहित महिला की बच्चेदानी की 4.9 किलोग्राम एवं 38×20 सेंटीमीटर की जटिल रसौली, जो ब्रॉड लिगामेंट (Broad Ligament) में जा रही थी, की सफल सर्जरी की गई। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद चिकित्सकों ने रसौली को सफलतापूर्वक निकालने के साथ ही मरीज की बच्चेदानी को सुरक्षित रखने में सफलता हासिल की।

चिकित्सकों के अनुसार, बच्चेदानी की ऐसी रसौली, जो ब्रॉड लिगामेंट में फैल रही हो, उसकी सर्जरी बेहद जटिल होती है। इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण रक्त वाहिकाएं एवं संवेदनशील अंग, जैसे मूत्रवाहिनी (यूरेटर), आसपास मौजूद होते हैं। इसलिए ऑपरेशन के दौरान विशेष सावधानी और विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है।
इस जटिल सर्जरी को स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की टीम—डॉ. कोमल तायल, डॉ. नाहिद फारूकी एवं डॉ. वर्णिका गर्ग ने अंजाम दिया। एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. संजय कंसल ने संभाली, जबकि ऑपरेशन थिएटर में ओटी टेक्नीशियन विशाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
मरीज की कम उम्र और भविष्य में मातृत्व की संभावना को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों ने बच्चेदानी को बचाने का विशेष प्रयास किया। कठिन एवं जटिल ऑपरेशन के बाद 4.9 किलो की रसौली को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया और मरीज की बच्चेदानी को सुरक्षित रखा गया।
स्त्री रोग विभाग द्वारा किए गए इस जटिल ऑपरेशन पर संस्थान के अध्यक्ष वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर भानु अवस्थी ने सभी को बधाई दी।
चिकित्सकों ने बताया कि कम उम्र की महिलाओं में, जहां चिकित्सकीय रूप से संभव हो, बच्चेदानी को संरक्षित रखना महत्वपूर्ण होता है। इस मामले में भी सावधानीपूर्वक एवं विशेषज्ञ सर्जरी के माध्यम से मरीज की बच्चेदानी को बचाने में सफलता मिली।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीज की स्थिति स्थिर है और वह स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं।

Proud Moment

RGIMS, Meerut has been permitted by NMC for 50 MBBS Seats for the Academic Session 2026–27. Admissions have commenced as per the applicable NMC/MCC and State Counselling guidelines.
ADMISSION 2026-27