राधा गोविंद नर्सिंग कॉलेज में ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

दिनांक 21 जून 2026 को राधा गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के अंतर्गत राधा गोविंद नर्सिंग कॉलेज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही।
कार्यक्रम का आयोजन राधा गोविंद मेडिकल कॉलेज के योगा हॉल में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ,नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जल्पना हल्‍दर, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अमित शर्मा एवं योग गुरु मोनू राणा उपस्थित रहे।
योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, ताड़ासन ,भ्रामरी, गरुड़ासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योग गुरु मोनू राणा ने नियमित योग को स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम के अंत में नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जल्पना हल्‍दर ने कहा कि
“योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से हम एक समृद्ध व्यक्ति,समाज और देश का निर्माण कर सकते है । स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Proud Moment

RGIMS, Meerut has been permitted by NMC for 50 MBBS Seats for the Academic Session 2026–27. Admissions have commenced as per the applicable NMC/MCC and State Counselling guidelines.
ADMISSION 2026-27