राधा गोविंद हाॅस्पिटल में हुआ नीमा के चिकित्सकों का सम्मान समारोह





जय भीम नगर स्थित राधा गोविंद हाॅस्पिटल में आज राष्ट्रीय एकीकृत चिकित्सा संघ (नीमा)के चिकित्सको का राधा गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के अध्यक्ष वरिष्ठ शिशुरोग विशेषज्ञ डा. अशोक अग्रवाल ने माल्यापर्ण कर अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर डा. अशोक अग्रवाल में भारी संख्या में पधारे चिकित्सको को सम्बोधित करते हुए हाॅस्पिटल मे न्यूनतम दरो पर गरीब मरीजो को दी जा रही आधुनिक चिकित्सीय सुविधाओ का विस्तार से वर्णन किया। उन्होने बताया कि महिलाओ के लिए प्रधानमंत्री जी की बेटी बचाओ/बेटी पढाओं योजना की तर्ज पर सभी गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव (सीजेरियन अथवा सामान्य) की सुविधा मय दवाईयों कें एकदम निःशुल्क दी जा रही है। सभी भर्ती मरीजो की जाॅचे एवं अल्ट्रासाउड ओर एक्स-रे निःशुल्क किये जा रहे है। नवजात बच्चो की निःशुल्क टीकाकरण एवं जन्म प्रमाण पत्र हाॅस्पिटल से बनाया जा रहा है।
वही आखों के सभी आपरेशन मय लैन्स के राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टिबाधा नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत निःशुल्क किये जा रहे है। हाॅस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारको को निःशुल्क ईलाज प्रदान किया जा रहा है।
आने वाले समय में जल्द ही अस्पताल में आधुनिक सी.टी. एवम एम.आर.आई की सुविधा भी शुरु की जायेगी। नीमा के अध्यक्ष डा. ब्रजेश त्यागी ने कहा कि आस-पास के क्षेत्र के गरीब मरीजो को ऐसी आधुनिक सुविधा निःशुल्क मिल रही है ओर उन्होने सभी मरीजो को स्वास्थ्य लाभ के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाने का आवाहन किया वही नीमा के पूर्व अध्यक्ष डा. नागेन्द्र ने भी राधा गोविंद हाॅस्पिटल में मिल रही सुविधाओ की भूरि-भूरि प्रंशसा की। वही नीमा के डा. नीरज सिघंल ने इस कार्य को समाज के लिए एक हवन की संज्ञा दी ओर सर्व समाज के लिए इस कार्य का बहुत ही अनुकरणीय कदम बताया।
नीमा की ओर से डा. राकेश शर्मा, डा. आकाश दीप गुप्ता, डा. यशपाल शर्मा, डा. अखिलेश शर्मा, डा. मुकेश त्यागी आदि शामिल रहे। वही कार्यक्रम को सफल बनाने में कालिज के प्रशासनिक अधिकारी डा. अमित शर्मा, प्रो.डा. सुशील शर्मा, दीपक राठी, पुनीत त्यागी, मुकेश आदि का विशेष योगदान रहा।

Proud Moment

RGIMS, Meerut has been permitted by NMC for 50 MBBS Seats for the Academic Session 2026–27. Admissions have commenced as per the applicable NMC/MCC and State Counselling guidelines.
ADMISSION 2026-27