गरीब मरीजों को बेहतर इलाज देना राधा गोविंद हॉस्पिटल की प्राथमिकता: डॉ. अशोक अग्रवाल

प्रेस वार्ता में मुफ्त प्रसव, जांच, टीकाकरण, आयुष्मान उपचार और जल्द सीटी-एमआरआई सुविधा शुरू करने की घोषणा

मेरठ, 5 जुलाई। जय‍ भीम नगर स्थित राधा गोविंद हॉस्पिटल में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अस्पताल प्रबंधन ने गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में राधा गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक अग्रवाल ने पत्रकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी गर्भवती महिलाओं के लिए सामान्य एवं सिजेरियन प्रसव की सुविध‍ा दवाइयों सहित पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। भर्​ती मरीजों की आवश्यक पैथोलॉजी जांच, अल्ट्रासाउंड तथा एक्स-रे भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नवजात शिशुओं का निः‍शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है तथा जन्म प्रमाण-पत्र भी अस्पताल से ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टिबाधा नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मोतियाबिंद सहित नेत्र रोगों के ऑपरेशन लेंस सहित निःशुल्क किए जा रहे हैं।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के पात्र कार्डधारकों को कैशलेस उपचार की सुविधा दी जा रही है। साथ ही मरीजों के लिए फैमिली हेल्थ कार्ड योजना भी शुरू की गई है, जिसके माध्यम से दवाइयों और विभिन्न जांचों पर अतिरिक्त रियायत प्रदान की‌ जा रही है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में जल्द ही अत्याधुनिक सीटी स्कैन (CT Scan) और एमआरआई (MRI) की सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी, जिससे मरीजों को उन्नत जांच के लिए अन्य संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी आमजन, विशेषकर गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सुलभ, किफायती एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस अवसर पर कॉलेज के दिन डॉक्टर भानु अवस्थी, प्रशासनिक अधिकारी डॉ अमित शर्मा, डॉ हबीब उपस्थित रहे वही कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक राठी, पुनीत त्यागी, तुषार, मुकेश, अजब सिंह आदि का योगदान रहा।

Proud Moment

RGIMS, Meerut has been permitted by NMC for 50 MBBS Seats for the Academic Session 2026–27. Admissions have commenced as per the applicable NMC/MCC and State Counselling guidelines.
ADMISSION 2026-27