आज दिनांक 7 अगस्त 2025 दिन सोमवार में स्थानीय राधा गोविंद इन्स्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइसेजं मेरठ के ब्लड सेन्टर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेज्ञय डा. अशोक अग्रवाल एंव संस्थान के निदेशक व जाने माने कैन्सर सर्जन डा. अर्जुन अग्रवाल ने सयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डा. भानु अवस्थी, ब्लड सेन्टर इन्चार्ज डा. नवीन राजपूत, विभागाध्यक्ष पैथालाजी डा. उमा तायल , नर्सिग अधीक्षक नैन्सी चाको, प्रशासनिक अधिकारी डा. अमित शर्मा, नर्सिग कालिज के छात्र-छात्राएं एवं सभी विभाग अध्यक्ष एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के प्रारम्भ में निदेशक डा. अर्जुन अग्रवाल ने रक्तदान कर सभी का उत्साह बढाया। इस अवसर पर डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस ब्लड सेन्टर में ब्लड कंपोनेट सेपरेशन की सुविधा की उपलब्धता होने से एक रक्त यूनिट से तीन व्यक्तियो की जान बचाई जा सकती है। इस रक्तदान शिविर में 100 से अधिक स्वेच्छिक रक्तदाताओं ने भाग लिया जिसमें छात्र-छात्राएं , चिकित्सक व स्टाफ आदि सम्मलित रहे। भविष्य में भी राधा गोविंद ब्लड सेंन्टर इस प्रकार के रक्तदान शिविरो का आयोजन करेगा।









