दिनांक 11 सितम्बर को स्थानीय राधा गोविंद इन्स्टीटयूट आॅफ मेडिकल साइसेजं मेरठ के मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर नर्सिग कालिज के विद्यार्थीयों द्वारा सभी लोगो में जागरुकता फैलाने हेतु एक नुकड नाटक का मंचन किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल एंव संस्थान के निदेशक व जाने माने कैन्सर सर्जन डा. अर्जुन अग्रवाल ने सयुक्त रुप से किया। नुकड नाटक की परिकल्पना मनोविज्ञान विभाग के डा. एंकाश द्वारा की गयी। इस अवसर डा अंजुर्न अग्रवाल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य, संपूर्ण स्वास्थ्य का अभिन्न हिस्सा है। जागरूकता फैलाकर और कलंक को तोड़कर हम संकटग्रस्त लोगों की मदद कर सकते हैं और आत्महत्या जैसी दुखद घटनाओं को रोक सकते हैं|
कार्यक्रम के अंतर्गत बीएससी नर्सिंग के पाँचवाँ और छठे सेमेस्टर के छात्र समरए गुड्डीए रंजूए भावनाए ख़ुशीए पायल ने नाटक प्रस्तुत कर आत्महत्या जैसी गंभीर सामाजिक समस्या पर प्रकाश डाला। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं हैए बल्कि सही समय पर परामर्श परिवार का सहयोग और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल से जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।
इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य समाज में यह संदेश फैलाना था कि जीवन अनमोल है आत्महत्या समाधान नहीं। इस अवसर पर मेडिकल कालिज के प्र्राचार्य डा. भानु अवस्थी सभी विभागाध्यक्ष, उप नर्सिग अधीक्षक कोमल शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी डा. अमित शर्मा, नर्सिग कालिज की प्राचार्य प्रो. कार्तिकेश्वरी एवं नर्सिग कालिज के छात्र-छात्राएं एवं सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।









