राधा गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज़ में “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन

आज दिनांक 14 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस पूर्व संध्या के अवसर पर राधा गोविंद मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत राधा गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज़ में “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ राधा गोविंद मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने किया। संस्थान के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक अग्रवाल का संदेश साझा करते हुए उन्होंने कहा “तिरंगा हमारी एकता, सम्मान और आज़ादी का प्रतीक है। आज की यह रैली विद्यार्थियों में देशभक्ति और सामाजिक समरसता की भावना को और मजबूत करेगी।युवा पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम और समर्पण को समाज के सामने कार्यों और आयोजनों के माध्यम से प्रस्तुत करना चाहिए।”


रैली राधा गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज़ से प्रारंभ होकर राधा गोविंद हॉस्पिटल होते हुए पुनः कॉलेज प्रांगण में संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” जैसे देशभक्ति नारों के साथ पूरे जोश और उत्साह से भाग लिया।


इस रैली में बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, ओटी और एक्स-रे कोर्स के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य महेश शर्मा , प्रशासनिक अधिकारी डॉ अमित शर्मा ,उप नर्सिंग अधीक्षक कोमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक क्रमशः सोनम चौहान, शिवम, राजवती, मीनाक्षी, काजल, दीपा, अमरदीप, प्रिया, श्वेता, अंजलि, सेजल, ईशा और हर्षिता का विशेष योगदान रहा।

Proud Moment

RGIMS, Meerut has been permitted by NMC for 50 MBBS Seats for the Academic Session 2026–27. Admissions have commenced as per the applicable NMC/MCC and State Counselling guidelines.
ADMISSION 2026-27